Dhanbad News: अवैध जुआ संचालन के खिलाफ अभियान
धनबाद, अक्टूबर 6 -- Dhanbad News: कतरास। कतरास पुलिस ने आकाशकिनारी क्षेत्र में चल रहे अवैध जुआ के खिलाफ सोमवार को अभियान चलाया। धोखा चौक और काली मंदिर के आसपास पुलिस की गश्ती टीम पहुंचते ही जुआ खेल रहे लोगों में भगदड़ मच गयी। कई लोग मौके से भाग निकले। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में लंबे समय से जुआरियों का जमावड़ा लग रहा था, जिससे रिहायशी इलाकों का माहौल प्रभावित हो रहा था। स्थानीय लोगों ने पुलिस से नियमित अभियान चलाकर जुआ के अड्डों पर पूरी तरह अंकुश लगाने की मांग की है। कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- Deogarh News: अड्डेबाजी व नशाखोरी के खिलाफ रातभर चला पुलिस का अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.