Dhanbad News: अवैध खनन विवाद में कतरास थाना चौक पर प्रदर्शन, सड़क जाम
धनबाद, सितम्बर 25 -- Dhanbad News: छाताबाद पांच नंबर में कथित अवैध खनन को लेकर दो पक्षों के बीच उपजा विवाद गुरुवार को सड़क पर आ गया। बुधवार को हुई भिड़ंत के विरोध में स्थानीय पार्षद निरुपमा देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कतरास थाना चौक पर जोरदार प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दी। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में महिला-पुरुष धरने पर डटे रहे। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और रामकनाली ओपी प्रभारी अलिशा कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अड़े रहे। बाद में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया और आवागमन बहाल कराया। आंदोलन में कांग्रेस नेता अशोक लाल भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.