Dhanbad News: अवैध और बकायेदारों का पानी कनेक्शन काटने के लिए झमाडा ने मांगा मजिस्ट्रेट
धनबाद, अगस्त 9 -- Dhanbad News: झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार (झमाडा) अवैध और बड़े बकायेदारों का पानी कनेक्शन काटने के लिए मजिस्ट्रेट की नेतृत्व में कार्रवाई करेगा। इसके लिए झमाडा एमडी ने जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। मजिस्ट्रेट के साथ अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी रहेगी। अभी स्थिति यह है कि कनेक्शन काटने पहुंच रही झमाडा की टीम का कई जगहों पर स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। इससे कनेक्शन काटने में परेशानी आ रही है। झरिया, तेतुलमारी और कुसुंडा क्षेत्र में अवैध पानी कनेक्शन की शिकायतें अधिक हैं।
अवैध पानी कनेक्शन की शिकायतें विभागीय अधिकारी का कहना है कि एक लाख रुपए से अधिक बकाया रखनेवालों का पानी कनेक्शन काटा जाएगा। झमाडा में कुल 18 हजार से अधिक पानी कनेक्शन हैं। इसमें पांच हजार ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनका बकाया एक लाख रुपए से अधिक है। इससे अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.