धनबाद, अगस्त 14 -- Dhanbad News: धनबाद। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के निर्देश पर अवर सचिव सुरेश रजक ने गुरुवार को पीएमश्री मध्य विद्यालय मुनीडीह प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। अवर सचिव ने इको क्लब, विद्यालय परिसर की सफाई, हर्बल गार्डन, आईसीटी लैब, विज्ञान लैब स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी, लेसन प्लान, पीएमश्री के अंतर्गत आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियां की समीक्षा की। मौके पर एडीपीओ आशीष कुमार, स्कूल हेडमास्टर समेत अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...