धनबाद, नवम्बर 9 -- Dhanbad News: दीपावली के दौरान सड़क हादसों ने पांच परिवारों की खुशियां छीन लीं। जिले के अलग-अलग इलाकों में रविवार और सोमवार को हुए दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 38 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे सरायढेला, गोविंदपुर, सिंदरी, झरिया समेत जिले के कई इलाकों में हुए। दुर्घटनाओं के बाद अस्पताल में घायलों की भीड़ लग गई। इनमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है, जबकि कुछ मरीजों की स्थिति में सुधार होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। लगातार हो रहे सड़क हादसों ने त्योहार के माहौल को मातम में बदल दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुंगेर: सदर ...