Dhanbad News: अलकडीहा में डालसा ने चलाया जागरूकता अभियान
धनबाद, जुलाई 29 -- Dhanbad News: अलकडीहा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) धनबाद की ओर से मंगलवार को अलकडीहा पंचायत सचिवालय में जागरूकता व आउटरीच अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में एलएडीसी नीरज गोयल और शैलेंद्र झा ने ग्रामीणों को डालसा से मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता और अधिवक्ता सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान बाल श्रम, बाल विवाह, नशा खुरानी, स्पॉन्सरशिप योजना, साथी योजना और मेडिकल हेल्प डेस्क जैसी सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि संजय दास, तपन रजक, कुलदीप साव, आंगनवाड़ी सेविकाएं, जलसहिया और डालसा के पीएलवी जगदीप रजक, राजेंद्र शर्मा, आनंद चक्रवर्ती व राजू प्रमाणिक सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.