धनबाद, जुलाई 5 -- Dhanbad News: विधायक अरूप चटर्जी ने शनिवार को निरसा थाने में सांसद ढुलू महतो और प्रिंस खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है कि प्रिंस खान ने व्हाट्सएप कॉल और वीडियो संदेश के जरिए उनसे रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। अरूप का आरोप है कि धनबाद सांसद ढुलू महतो ने साजिश रच कर उन्हें धमकी दिलाई। विधायक ने साक्ष्य के रूप में पुलिस को व्हाट्सएप मैसेज, कॉल डिटेल, वीडियो का स्क्रीनशॉट और पेन ड्राइव सौंपी है। मामले में निरसा एसडीपीओ लिलेश्वर महतो ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर तकनीकी सेल की मदद से मामले की जांच कर रही है। अरूप चटर्जी ने शिकायत में बताया कि तीन जुलाई को दोपहर 12.32 बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल ...