Dhanbad News: अमन सोसायटी में युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका
धनबाद, नवम्बर 3 -- भूली में सरकारी कुएं में मिला युवक का शव Dhanbad News: भूली। आजाद नगर अमन सोसायटी गेट नंबर 1 अक्सा मस्जिद के समीप स्थित सरकारी कुएं में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई । खबर पाकर भूली पुलिस एवं पार्षद इम्तियाज अंसारी पहुंचे। मृतक की पहचान अक्सा मस्जिद के समीप ही रहने वाले इस्लाम अंसारी के पुत्र 22 वर्षीय रियाज अंसारी के रूप में हुई। रियाज के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए भूली पुलिस से मामले की खुलासा करने की मांग की है। भूली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । घटना के संबंध रियाज के परिजनो ने बताया की रविवार की शाम रियाज के मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह बात करते हुए घर से बाइक लेकर निकल गया। रात भर घर नहीं आने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.