धनबाद, अगस्त 13 -- Dhanbad News: नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रत्नेश यादव ने बुधवार को झरिया की लचर बिजली व्यवस्था को लेकर कनीय अभियंता सतीश कुमार से मुलाकात की। रत्नेश यादव ने बरसात के मौसम में वार्ड नंबर 44 के विभिन्न मोहल्लों में जर्जर तारों से होने वाले खतरे से अवगत कराया। उन्होंने घनी आबादी वाले क्षेत्रों जैसे बकरीहाट, दुर्गा मंदिर, बरफकल, राज ग्राउंड और साउथ झरिया में नए बिजली पोल लगाने की मांग की। साथ ही बकरीहाट राज ग्राउंड के पास से गुजरी 11000 वाट की खतरनाक लाइन की समस्या उठाई। कनीय अभियंता सतीश कुमार ने जल्द ही तारों पर कवर चढ़ाने और व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...