Dhanbad News: अभिभावक महासंघ ने डीएसई को सौंपा ज्ञापन
धनबाद, जुलाई 16 -- Dhanbad News: धनबाद। मान्यता प्राप्त पब्लिक स्कूलों में बीपीएल नामांकन के लिए डीएसई कार्यालय की ओर से आवेदनों की स्क्रूटनी कराई जा रही है। स्क्रूटनी के बीच बुधवार को झारखंड अभिभावक महासंघ ने डीएसई शालिनी डुंगडुंग से मिलकर कहा कि निष्पक्ष जांच कराकर पारदर्शिता के साथ नामांकन प्रक्रिया पूरी कराएं। महासचिव मनोज मिश्रा ने आरोप लगाया कि कुछ अभिभावक दलालों की मदद से फर्जी दस्तावेज व शपथ-पत्र पेश कर अनुचित लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे आवेदनों की जांच कर कार्रवाई की जाए। डीएसई ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.