धनबाद, नवम्बर 5 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद और आसपास के मरीजों को अब कॉर्निया ट्रांसप्लांट के लिए दूसरे शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) के नेत्र विभाग में जल्द ही कॉर्निया प्रत्यारोपण सर्जरी की सुविधा मिलेगी। कॉर्नियल सर्जन डॉ कुमारी चंदन मुर्मू एम्स नई दिल्ली से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद नेत्र विभाग में पुनः योगदान कर चुकी हैं। उनके आने से कॉर्निया ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। अब कॉर्निया खराब होने के कारण आंखों की रोशनी गंवा चुके मरीजों को नई उम्मीद मिलेगी। उन्हें इलाज के लिए बड़े शहरों के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ डी कुमार ने लोगों से नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्हों...