Dhanbad News: अब एसएनएमएमसीएच में ही होगी हार्मोन की जांच
धनबाद, नवम्बर 3 -- Dhanbad News: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए अच्छी खबर है। अस्पताल में जल्द ही हार्मोन जांच की अपनी व्यवस्था शुरू होने वाली है। प्रबंधन ने इसके लिए तैयारी तेज कर दी है और मशीनों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल हार्मोन जांच की सुविधा मेडिकल कॉलेज के बायोकेमिस्ट्री विभाग में है, लेकिन विभिन्न कारणों से वहां नियमित जांच नहीं हो पाती। इससे मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार रिपोर्ट न मिलने से इलाज की प्रक्रिया भी अटक जाती है। मजबूरन मरीजों को प्राइवेट जांच केंद्रों में जाकर अधिक पैसे खर्च करने पड़ते हैं। अस्पताल प्रबंधन अब इस समस्या को खत्म करने के लिए खुद ही जांच केंद्र स्थापित कर रहा है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: बेली में अब एक ही छत के न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.