धनबाद, अगस्त 26 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वर्षों से अनुबंध पर कार्यरत 16 कर्मियों की सेवा और वेतन से जुड़ा मामला अब अधीक्षक के स्तर पर पहुंच गया है।

मामले की सुनवाई हाईकोर्ट ने कर्मियों की याचिका का निष्पादन कर उनकी मांगों पर संबंधित प्राधिकारी को नियमानुसार निर्णय लेने का निर्देश दिया है। इसके बाद लंबे समय से अपनी सेवा स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे कर्मियों की उम्मीद बढ़ गई है। दरअसल, कर्मियों ने समान काम के लिए समान वेतन के साथ सेवा समायोजन, नियमित नियुक्ति अथवा नियमितीकरण समेत अन्य सेवा लाभ की मांग की थी।

कर्मियों की मांग उनका दावा था कि वे धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 10 वर्षों से अधिक समय से लगातार काम कर रहे हैं। बावजूद उन्हें नियमित चतुर्थवर्गीय कर्मियों के अनुरूप वेतन नहीं मिल रहा ...