धनबाद, सितम्बर 23 -- Dhanbad News:  जमीन के बदले नियोजन, लंबित नियोजन और मुआवजा भुगतान समेत छह सूत्री मांगों को लेकर अरलगड़िया विस्थापित संघर्ष मोर्चा का आंदोलन तेज हो गया है। पीबी एरिया क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य द्वार के समक्ष चल रहा अनिश्चितकालीन  धरना मंगलवार को नौवें दिन आमरण अनशन में बदल गया। रैयत राकेश कुमार सिंह, परमानंद कुमार और नंदकिशोर महतो उर्फ नंदू आमरण अनशन पर बैठ गए। मौके पर  गौतम सिंह चौधरी, पूर्व मुखिया दीपक सिंह चौधरी, दुनिया लाल सिंह, बबलू कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, प्रशांत सिंह चौधरी, मधुसूदन सिंह, कुमार महतो, विशाल सिंह चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...