धनबाद, नवम्बर 12 -- Dhanbad News: धनबाद। भूदा जलमीनार से बुधवार को आपूर्ति करने के बावजूद अधिकांश मुहल्ले में पानी नहीं पहुंचा। इस कारण लोग परेशान रहे। त्योहारी मौसम में भी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जलमीनार पूरी तरह से नहीं भर रही है, जिससे अक्सर मुहल्ले वासियों को जल संकट झेलना पड़ रहा है। इधर, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कॉल सेंटर का कहना है कि देर रात तक पानी भरकर गुरुवार को पानी की आपूर्ति की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...