Dhanbad News: अतिक्रमण हटाने गए डीवीसी के अधिकारियों का विरोध
धनबाद, जुलाई 20 -- Dhanbad News: मैथन डैम से सटे पश्चिम बंगाल क्षेत्र के लेफ्ट बैंक एरिया में रविवार को अतिक्रमण हटाने गए डीवीसी के अधिकारियों को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाओं के उग्र तेवर को देखते हुए काम को रोकना पड़ा। हंगामे के दौरान बंगाल पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि डीवीसी प्रबंधन जर्जर आवासों को तोड़ने के नाम पर उनके निजी मकानों को भी बिना नोटिस के तोड़ने की धमकी दे रहा है। शिप्रा मुखर्जी कहा कि बिना नोटिस दिए मजदूरों के निजी मकान और दुकानें तोड़ना गलत है। जमीन डीवीसी की है, कागजात दिखाए। पिछले 50 वर्षों से गरीब घर व दुकानें बनाकर अपनी आजीविका चला रहे हैं। डीवीसी के भूसंपदा अधिकारी ने कहा कि यह जमीन डीवीसी की है। यहां अवैध निर्माण किया गया है और उसी को हटाया जा रहा था।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.