धनबाद, अक्टूबर 25 -- Dhanbad News: धनबाद। आईआईटी आईएसएम धनबाद में वर्ष 2027 बैच के छात्र-छात्राओं को नामी गिरामी कंपनियों की ओर से पीपीओ (प्री प्लेसमेंट ऑफर) मिलने का सिलसिला जारी है। अडानी नेचुरल रिसोर्सेज ने आईआईटी धनबाद के 10 छात्रों को पीपीओ ऑफर किया है। इनमें माइनिंग, इनवॉयरमेंटल समेत अन्य ब्रांच के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। वहीं एसएलबी की ओर से विभिन्न पदों के लिए चार विद्यार्थियों को पीपीओ दिया गया है। इनमें रिज़र्वोयर इंजीनियर, फुल स्टैक इंजीनियर के पद शामिल हैं। वहीं वॉर्नर ब्रदर्स ने भी तीन छात्रों को पीपीओ दिया है। जानकारों का कहना है कि पीपीओ का आंकड़ा दो सौ के करीब पहुंच गया है। यह भी पढ़ें- आईआईटी में 3 छात्रों को 1.59 करोड़ का पैकेज, 14 फीसदी कम हुआ प्लेसमेंट, बीटेक मेजर व डुएल का जलवा एक दिसंबर से कंपनियां आकर विधिवत रूप स...