धनबाद, अगस्त 24 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। अजय सहयोग फाउंडेशन ने बिरसा मुंडा पार्क होटल में वृद्धाश्रम की बुजुर्गों के साथ सावनोत्सव मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुंभनाथ सिंह, वृद्धाश्रम की बुजुर्ग माताओं तथा आनंदकेयर की डायरेक्टर दीपमाला मेहता ने किया। कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। सावन क्वीन में प्रथम स्थान श्वेता सिंह तथा द्वितीय स्थान रिंकू ज्योति ने प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्वेता किन्नर और उत्तम मंडल की भी विशेष उपस्थिति रही। सावन के गीत, स्वादिष्ट व्यंजन और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के बीच महिलाओं ने जमकर आनंद लिया। अजय सहयोग फाउंडेशन की ओर से कहा गया कि सावन महोत्सव केवल मनोरंजन का अवसर नहीं, बल्कि बुजुर्गों के प्रति सम्मान, अपनापन और उनके आशीर्वाद...