धनबाद, अक्टूबर 12 -- Dhanbad News: महाराजा अग्रसेन जयंती पखवाड़ा के तहत रविवार को लक्ष्मीनिया मोड़ स्थित श्री अग्रसेन भवन में मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट झरिया की ओर से भव्य पूजनोत्सव हुआ। पंडित मुन्ना शास्त्री के सानिध्य में मुख्य यजमान सम्मेलन अध्यक्ष सुनील सांवरिया ने विधि-विधान से पूजा की। इसके बाद समाज के सैकड़ों लोगों ने महाआरती कर सुख-समृद्धि और एकता की कामना की। मौके पर पखवाड़ा संयोजक डॉ. मनीष शर्मा, द्वारिका प्रसाद गोयनका, जगदीश तुलस्यान, मोहित अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, धर्मप्रकाश खेतान, किशोर अग्रवाल, गणेश मोदी, अरविंद शर्मा, सुनील गोयल,सत्यनारायण भोजगढ़िया, नरेश अग्रवाल, संजय झूनझूनवाला,जयंत अग्रवाल, शीला चौखानी, मीनू गोयल, सरिता अग्रवाल, किरण खरकिया, पार्षद सुमन देवी अग्रवाल, किरण शर्मा, शिल्पा कारिवा...