Dhanbad News: अग्रवाल कॉलोनी से बाइक चोरी
धनबाद, जुलाई 28 -- Dhanbad News: गलफरबाड़ी ओपी के पीछे ईसीएल का अग्रवाला कालोनी में दिन के उजाले में एक बाइक चोरी हो गयी। भुक्तभोगी सीताराम रवानी ने इस संबंध में गलफरबाड़ी ओपी में लिखित शिकायत दी है। कहा कि सोमवार के सुबह उसके घर के सामने खड़ी बाइक चोरों ने चोरी कर ली। अपने स्तर से काफी खोजबीन की लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामले का जल्द उद्भेदन करने का दावा किया है। दिन के उजाले में हुई चोरी की घटना से कालोनी और उसके आसपास क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने क्षेत्र में पुलिस की सक्रीयता पर सवाल उठाया है। कहा कि ओपी के बगल में बाइक चोरी की घटना को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस को कड़ी चुनौती दी है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। देखना है कि चोरी गयी बाइक कब तक बरामद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.