Dhanbad News: अगले तीन दिनों में दो से तीन डिग्री तक गिरेगा तापमान
धनबाद, नवम्बर 12 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। धनबाद में धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और रात के समय ठंडक का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार धनबाद समेत आसपास के कई क्षेत्रों में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इस कारण सुबह और रात में ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार की सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ आसमान में आंशिक बादल दिखाई देंगे। इसके बाद 13 से 15 नवंबर तक सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा रहने और दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: अगले दो दिनों तक सुबह में छाया रह सकता है कोहरा अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.