धनबाद, सितम्बर 15 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। धनबाद में सोमवार को तेज धूप खिली। दिन चढ़ने के साथ धूप तेज हुई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार धनबाद सहित आसपास के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। 17 सितंबर तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होगी। 18 सितंबर को बारिश के साथ मेघ गर्जन की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं 17 सितंबर तक तापमान में धीरे-धीरे गिरावट की संभावना है। वहीं एक जून से 14 सितंबर तक धनबाद में 898.9 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जबकि सामान्य बारिश 947.1 मिमी होनी चाहिए थी। इस तरह जिले में अबतक पांच प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने राज्य...