Dhanbad News: अगली पीढ़ी के लिए कोयले से इतर रोजगार विकसित हो : डीसी
धनबाद, अक्टूबर 24 -- Dhanbad News: डीसी आदित्य रंजन ने शुक्रवार को आईआईटी धनबाद में आयोजित क्लीन एयर संवाद-2026 में कहा कि धनबाद में सक्रिय कोयला खदानों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों की निकटता के कारण वायु प्रदूषण की चुनौती गंभीर है। यूरोप के अनुभवों का उल्लेख करते हुए कहा कि बंद खदानों के वैज्ञानिक पुनरुद्धार और उनके वैकल्पिक उपयोग से पर्यावरणीय सुधार के साथ आर्थिक अवसर भी पैदा किए जा सकते हैं। बंद भूमिगत खदानों के पानी से भू-तापीय ऊर्जा उत्पादन तथा गहरी ओपन-कास्ट खदानों को कृत्रिम झीलों और अन्य उपयोगी स्थलों में बदलने जैसे विकल्पों का अध्ययन किया जा सकता है। डीसी ने शोधकर्ताओं और तकनीकी संस्थानों से ऐसे शोध पर जोर देने की अपील की, जिन्हें जमीन पर लागू किया जा सके। उन्होंने ओवरबर्डन डंप से उड़ने वाली धूल और काले राख पर नियंत्रण तथा प्लास्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.