धनबाद, अगस्त 23 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। सावन की अंतिम सोमवारी पर सोमवार को धनबाद के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ेगा। मटकुरिया स्थित भूतनाथ मंदिर में बाबा का उज्जैन के महाकाल रूपी शृंगार और भस्म आरती आकर्षण का केंद्र रहेगा। वहीं भुईफोड़ मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की कतार लगेगी, शक्ति मंदिर में सामूहिक रुद्राभिषेक होगा और बारामुड़ी पहाड़ी मंदिर में बाबा का दिव्य शृंगार किया जाएगा। अंतिम सोमवारी को लेकर सभी प्रमुख शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना की तैयारी पूरी कर ली गई है। इधर रविवार को बड़ी संख्या में लोग धनबाद से बाबाधाम के लिए रवाना हुए。 यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: सावन की चौथी सोमवारी को लेकर सजे शिवालयउज्जैन से आए पुरोहित करेंगे भस्म आरती मटकुरिया स्थित भूतनाथ मंदिर में अंतिम सोमवारी को विशेष आयोजन होगा। ...