Dhanbad News: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को ट्रेनिंग दे रहे धनबाद के रतन
धनबाद, अगस्त 28 -- Dhanbad News: छह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों से सजी ईस्ट जोन क्रिकेट टीम में बतौर कोच की भूमिका में जुड़े रतन कुमार खिलड़ियों को जीत दर्ज करने की तकनीक बता रहे हैं। टीम में शामी, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, मुकेश कुमार, शहबाज अहमद जैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को मैच जीतने की तकनीक धनबाद के पूर्व रणजी क्रिकेटर रतन कुमार बता रहे हैं। रतन ईस्ट जोन टीम में दूसरी बार कोच की भूमिका निभा रहे हैं। ईस्ट जोन की टीम ने दिलीप ट्रॉफी के अपने पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की है। टीम ने नॉर्थ ईस्ट जोन को पारी से हराया। अगला मैच सेंट्रल जोन के साथ बेंगलुरु में है। रतन ने कहा कि पहली जीत के साथ खिलाड़ियों का मनोबल काफी ऊंचा है। उन्होंने कहा कि टीम काफी मजबूत है, उम्मीद है कि हम आगे भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वर्तमान में धनबाद के डीआरएम ऑफिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.