धनबाद, अगस्त 30 -- Dhanbad News: बीसीसीएल के कतरास क्षेत्र में अग्नि प्रभावित अंगारपथरा इलाके को प्रबंधन ने डेंजर जोन घोषित करते हुए शनिवार को टोटो के माध्यम से अनाउंसमेंट कर लोगों को यथाशीघ्र घर-मकान खाली करने की सलाह दी। यह अनाउंसमेंट जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ दस नंबर मोड़ तक कराया गया। बीसीसीएल प्रबंधन ने लोगों को बताया कि क्षेत्र अत्यंत खतरनाक है और कभी भी भू-धंसान की घटना हो सकती है। जान-माल की सुरक्षा को देखते हुए लोग जल्द से जल्द अपने घर खाली कर दें। अनाउंसमेंट के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप है। लोगों की चिंता है कि घर छोड़ने के बाद उनकी रोजी-रोटी का क्या होगा और वे कहां जाएंगे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बीसीसीएल ने जारी किया कामिनी कल्याण बस्ती खाली करने का नोटिस स्थानीय लोगों का कहना है कि बीसीसीएल ने पुनर्वास की कोई व्यवस्था...