धनबाद, फरवरी 28 -- Dhanbad Election Result Live: झारखंड निकाय चुनावों के परिणामों की घोषणा हो चुकी है। हालांकि, अभी धनबाद का रिजल्ट आना बाकी है। शुक्रवार को शुरू हुई वोटों की गिनती अभी पूरी नहीं हो पाई है। शनिवार को भी धनबाद में वोटों की गिनती जारी रहेगी। इस दौरान कुल 9 राउंड के वोटों की गिनती होनी है।Live Updates- 8.30 PM: धनबाद में मेयर पद पर संजीव सिंह 24 हजार से ज्यादा वोटों से आगे धनबाद मेयर पद के लिए जारी मतगणना में पूर्व विधायक संजीव सिंह 7 राउंड की गणना के बाद 24,904 मतों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर झामुमो समर्थित प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल हैं। कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार शमशेर आलम अंसारी तीसरे तो भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार चौथे नंबर पर चल रहे हैं। धनबाद में अभी 3 राउंड की मतगणना बाकी है।7 राउंड की गिनती के बाद विभि...