चंद्रशेखर बुढ़ाकोटी, मार्च 24 -- Dhami Sarkar Four Years: धामी-2 सरकार अपने कार्यकाल के पांचवे साल में पांच लक्ष्य और पांच चुनौतियों के साथ प्रवेश कर गई। ये पांच वो लक्ष्य हैं जिन्हें भाजपा राज्य में सत्ता की हैट्रिक के लिए अहम मानकर चल रही है। प्रदेश की जनता का मन और मत को दोबारा अपने पक्ष में साधने के लिए रोजगार, औद्योगिक विकास, बुनियादी ढांचे के विकास के साथ स्वास्थ्य और शिक्षा सेक्टर पर ज्यादा फोकस किया जाएगा। मंगलवार से शुरू हुए सत्ता के पांचवे साल में चुनावी गतिविधियों के साथ साथ सरकार और संगठन को जनता के सामने यह भी साबित करना है कि जो लक्ष्य लेकर वो वर्ष 2022 में उनके सामने आई थी, उस पर वो पांचवे साल भी उसी भाव के साथ आगे बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- धार्मिक स्वरूप से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, घुसपैठिए जहां से आए वहीं भेजेंगे: धामीहिन्दु...