नई दिल्ली, जुलाई 10 -- अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो चुकी है। फिल्म क्रिटिक्स हो या थिएटर से बाहर निकलती ऑडियंस, फिल्म को अच्छा फीडबैक मिल रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अजय देवगन की ये कॉमेडी फिल्म पहले से थिएटर में ऑडियंस को हंसा रही वेलकम टू द जंगल को टक्कर दे सकती है। अजय की धमाल ने पहले दिन 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ धमाका कर दिया है। इस वीकेंड फिल्म की कमाई का आंकड़ा डबल हो सकता है।फिल्म का पहले दिन बॉक्स ऑफिस 10 जुलाई को थिएटर में रिलीज हुई अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रवि किशन स्टारर फिल्म धमाल 4 ने अपने पहले दिन 13.75 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की है। फिल्म में नजर आ रहे एक्टर्स ने ऑडियंस और क्रिटिक्स को प्रभावित किया है। धमाल की पिछली सीरीज ने भी ऑडियंस को एंटरटेन करने...