नई दिल्ली, जुलाई 19 -- अजय देवगन अपनी फिल्म धमाल 4 के लिए खबरों में बने हुए हैं। थिएटर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ऑडियंस को एंटरटेन कर रही है। इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी, रवि किशन जैसे एक्टर्स नजर आ रहे हैं। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ही 96 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था। अब दूसरे हफ्ते में भी कमाई जारी है। अजय देवगन की इस फिल्म ने दूसरे शनिवार सधी हुई कमाई की और अब कुल कलेक्शन 111 करोड़ से पार पहुंच गया है।धमाल 4 की कमाई अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म धमाल 4 लगातार कमाई कर रही है। खास बात ये है कि इसकी टक्कर में कोई बड़ी फिल्म नहीं है। ऐसे में फिल्म का दूसरा वीकेंड मोटी कमाई वाला हो सकता है। Sacnilk के मुताबिक फिल्म ने अपने 9 वें दिन यानी दूसरे शनिवार को 10 करोड़ का कलेक्शन किया है। आज रव...