नई दिल्ली, मार्च 19 -- पुलिस पर हमले के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने छापेमारी को लेकर निर्धारित एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) का पालन अनिवार्य कर दिया गया है। डीजीपी विनय कुमार ने बुधवार को सभी क्षेत्रीय पुलिस पदाधिकारियों को एसओपी का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पूर्वी चंपारण में अपराधियों से मुठभेड़ में दो अपराधियों का एनकाउंटर और एक जवान की शहादत के बाद बिहार पुलिस कार्रवाई को लेकर सक्रिय हो गई। बिहार पुलिस के मुखिया ने साफ कर दिया है कि रेड करने पर इस एसओपी का पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी छापेमारी से पहले कम से कम क्षेत्र के सर्किल इंस्पेक्टर (सीआई) और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) को इसकी सूचना जरूर दी जाए। बुधवार को गृह विभाग और बिहार पुलिस मुख्यालय ने आगामी पर्व-त्योहारों के साथ ही ...