नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- Happy Dev Uthani Ekadashi Wishes 2026: आज 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को देवउठनी एकादशी है। इसे देव प्रबोधिनी या देवोत्थान एकादशी भी कहा जाता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी देवउठनी एकादशी के दिन ही भगवान विष्णु चार महीने बाद योग निद्रा से जागते हैं। इस दिन लोग घरों में लक्ष्मी-नारायण की पूजा करने के साथ ही तुलसी विवाह भी कराते हैं। मान्यता है कि तुलसी विवाह कराने से कन्यादान के समान पुण्य मिलता है। शाम के समय शुभ मुहूर्त में देवों को जगाया जाता है। देवउठनी एकादशी के दिन से शुभ या मांगलिक कार्यों पर लगी रोक हट जाती है। इस दिन को खास बनाने के लिए लोग भगवान विष्णु की भक्ति से भरे खास मैसेज अपनों को और सोशल मीडिया स्टेटस पर शेयर करते हैं। आप भी इन बेस्ट मैसेज से भेज सकते हैं देवउठन...