नई दिल्ली, जुलाई 24 -- 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। मान्यता है कि इसी दिन से भगवान विष्णु अगले चार महीने के लिए योगनिद्रा में जाते हैं और तभी से चातुर्मास भी लगता है। इसी वजह से देवशयनी एकादशी को साल की सबसे बड़ी एकादशी में से एक माना जाता है। अगर आप इसका व्रत रखने वाले हैं और विष्णु पूजा करने वाले हैं तो उनकी प्रिय चीजों का भोग जरूर लगाएं। माना जाता है कि अगर सच्चे मन से ये भोग लगाए जाए तो भगवान प्रसन्न होकर सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं और अपना आशीर्वाद देते हैं।देवशयनी एकादशी पर लगाएं इन चार चीजों का भोग-1. केसर का हलवा भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत ही प्रिय है। ऐसे में माना जाता है कि केसर का हलवा उनके भोग में शामिल करना शुभ होता है। आप चाहे तो बेसन का हलवा भी बना सकते हैं। इस भोग को शुद्ध देसी घी में ही बनाएं। मा...