नई दिल्ली, जुलाई 24 -- आज देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का खास महत्व है। माना जाता है कि इसी दिन से भगवान चार महीनों के लिए योगनिद्रा में जाते हैं। इस खास दिन पर विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा की जाए तो हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही इस दिन सच्चे मन से भगवान विष्णु के 108 नामों का जाप किया जाए तो जिंदगी में सुख-शांति आती है। साथ ही भगवान विष्णु की कृपा भी खूब बरसती है। वैसे तो भगवान विष्णु के कई मंत्र है लेकिन अगर उनके 108 नामों का जाप एकादशी वाले दिन किया जाए तो कई परेशानियां दूर होती हैं।देवशयनी एकादशी पर आज करें भगवान विष्णु के इन 108 नामों का जाप- ऊँ श्री विष्णवे नम: ऊँ श्री वासुदेवाय नम: ऊँ श्री सुरेशाय नम: ऊँ श्री कृष्णाय नम: ऊँ श्री प्रजापतये नम: ऊँ श्री हिरण्यगर्भाय नम: ऊँ श्री विश्वकर्मणे नम: ऊँ श्री स...