नई दिल्ली, जुलाई 24 -- देवशयनी एकादशी का पर्व भगवान विष्णु की पूजा के लिए सबसे खास माना जाता है। इस साल यह एकादशी 25 जुलाई को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में शेषनाग की शैया पर योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसके साथ ही चातुर्मास की शुरुआत हो जाती है, जो पूरे चार महीने तक चलता है। इस दौरान शादी, गृह प्रवेश और दूसरे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर भगवान विष्णु इन चार महीनों के लिए योगनिद्रा में क्यों जाते हैं?क्या सचमुच भगवान विष्णु सो जाते हैं? धार्मिक ग्रंथों में इसे साधारण नींद नहीं, बल्कि योगनिद्रा कहा गया है। योगनिद्रा का मतलब है कि भगवान विश्राम की अवस्था में रहते हैं, लेकिन सृष्टि का संचालन लगातार चलता रहता है। यानी भगवान विष्णु पूरी तरह निष्क्रिय नहीं होते, बल्कि यह ...