Devshayani Ekadashi 2026: भगवान विष्णु 4 महीने के लिए क्यों चले जाते हैं योगनिद्रा में? जानें क्या है धार्मिक मान्यता
नई दिल्ली, जुलाई 24 -- देवशयनी एकादशी का पर्व भगवान विष्णु की पूजा के लिए सबसे खास माना जाता है। इस साल यह एकादशी 25 जुलाई को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में शेषनाग की शैया पर योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसके साथ ही चातुर्मास की शुरुआत हो जाती है, जो पूरे चार महीने तक चलता है। इस दौरान शादी, गृह प्रवेश और दूसरे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर भगवान विष्णु इन चार महीनों के लिए योगनिद्रा में क्यों जाते हैं?क्या सचमुच भगवान विष्णु सो जाते हैं? धार्मिक ग्रंथों में इसे साधारण नींद नहीं, बल्कि योगनिद्रा कहा गया है। योगनिद्रा का मतलब है कि भगवान विश्राम की अवस्था में रहते हैं, लेकिन सृष्टि का संचालन लगातार चलता रहता है। यानी भगवान विष्णु पूरी तरह निष्क्रिय नहीं होते, बल्कि यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.