नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- Devuthani ekadashi kis din hai 2026: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी व्रत रखा जाता है। देवउठनी एकादशी को प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने बाद योग निद्रा से जागते हैं। इस दिन से ही चातुर्मास समाप्त होते हैं और मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजन करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। एकादशी व्रत सूर्योदय के साथ प्रारंभ होता है और अगले दिन सूर्योदय के बाद पारण किया जाता है। यह व्रत दिवाली के बाद आता है। जानें इस साल देवउठनी एकादशी कब है और पूजन का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा। यह भी पढ़ें- धनतेरस के दिन 13 दीपक कहां-कहां जलाने चाहिए? जानें दीपदान का शुभ मुहूर्तदेवउ...