देवरिया, जुलाई 23 -- Deoria News: खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। 69 पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर खुखुन्दू पुलिस ने सलेमपुर देवरिया मार्ग पर परसिया भंडारी के समीप स्थित रहमान पेट्रोल पंप के समीप सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 सुगही निवासी अंकित मद्धेशिया उम्र 27 वर्ष पुत्र जनार्दन मद्धेशिया को अवैध शराब ले जाने के संबंध में गिरफ्तार किया ।पुलिस ने स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत कर संबंधित ट्रक वाहन को सीज कर दिया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के पास से 180 एम एल की 58 पेटी में रखा 2784 पाऊच, नौ पेटी में रखा किंगफिशर एक्स्ट्रा स्पेशल स्ट्रान बियर 500...