देवरिया, अक्टूबर 26 -- Deoria News: भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के छितरौली गांव के पास पुलिस ने 65 पाउच बंटी-बबली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर छितरौली प्राथमिक विद्यालय के समीप कच्ची सड़क पर एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई।इस दौरान उसके झोले से 65 पाउच बंटी-बबली शराब बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि वह शराब लेकर बिहार जाने की फिराक में था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के रखरिया शुकुल निवासी नेराज चौहान पुत्र रामबिलास चौहान के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...