Deoria News: 63 सफाई कर्मियों के वेतन भुगतान पर रोक, मूल तैनाती स्थल पर कार्य नहीं करने पर हुई कार्यवाही
देवरिया, सितम्बर 7 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। संबद्धता के आधार पर दूसरे स्थानों पर ड्यूटी कर रहे 63 सफाई कर्मचारियों पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने कार्रवाई की है। सभी सफाई कर्मचारियों की संबद्धता समाप्त कर उन्हें अपनी मूल तैनाती वाले राजस्व ग्राम में ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया हैं। राजस्व गांव से उपस्थिति की रिपोर्ट आने पर ही उनके वेतन का भुगतान किया जायेगा। सफाई कर्मचारियों को अब उसी राजस्व ग्राम में कार्य करना होगा, जहां उनकी मूल तैनाती है। उन्हें किसी अन्य ग्राम पंचायत या स्थान पर संबद्ध कर काम नहीं कराया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को आदेश का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- Deoria News: जिले के 63 सफाई कर्मियों के वेतन भुगतान पर रोक सफाई कर्मचारियों की संबद्धता को लेकर हाईकोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.