Deoria News: 52 की उम्र में प्रेमिका ने बातचीत किया कम, 55 की उम्र के प्रेमी ने किया चाकू से प्रहार
देवरिया, सितम्बर 5 -- Deoria News: रामपुर कारखाना (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। प्रेम किस उम्र में परवान चढ़ जाए? यह कोई नहीं जानता, जिले में भी गुरुवार की रात यह कहावत चरितार्थ होते नजर आई। जब 52 वर्ष की अपनी प्रेमिका पर 55 वर्षीय प्रेमी ने साथ जीयेंगे, साथ मरेंगे कहते हुए चाकू से प्रहार कर दिया। प्रेमिका को घायल करने के साथ ही खुद पर भी चाकू से प्रहार कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। अब दोनों का गोरखपुर स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रेमी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका इन दिनों प्रेमी से बातचीत करना कम कर दी थी, इसी से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। दोनों की प्रेम कहानी अब चौक-चौराहे पर चर्चा का विषय बन गई है। यह भी पढ़ें- साथ जीएंगे-साथ मरेंगे...शादीशुदा प्रेमिका को चाकू घोंपा, फिर प्रेमी ने किए अप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.