Deoria News: 50 फीसदी अनुदान पर मिलेगा रबी का बीज
देवरिया, नवम्बर 22 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह ने बताया है कि रबी अभियान के अंतर्गत किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर गेहूं, चना, मटर, मसूर एवं राई,सरसों का बीज समस्त विकास खंडों के राजकीय कृषि बीज भंडारों पर 30 नवंबर तक वितरित किया जाएगा।जिन किसानों ने पूर्व में बीज की बुकिंग करा ली है, लेकिन अभी तक बीज प्राप्त नहीं किया है, वह एक सप्ताह के अंदर बीज भंडार से उठान कर लें। निर्धारित समय में बीज प्राप्त नहीं करने पर उनकी बुकिंग निरस्त कर अन्य किसानों को बीज उपलब्ध करा दिया जाएगा। जिन किसानों ने अभी तक बुकिंग नहीं कराई है, वह 30 नवंबर से पूर्व विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग कराकर संबंधित राजकीय कृषि बीज भंडार से संपर्क कर 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज प्राप्त कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.