Deoria News: 33 केवी मेन लाइन में लगी आग, 128 गांवों की बिजली गुल
देवरिया, नवम्बर 26 -- Deoria News: तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। 33 केवी मेन लाइन में बुधवार सुबह अचानक आग लगने से तरकुलवा बिजली उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते नगर पंचायत तरकुलवा सहित आसपास के कस्बों और करीब 128 गांवों की बिजली गुल हो गई। लगभग पांच लाख की आबादी को पूरे दिन बिजली संकट से जूझना पड़ा। बिजली निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों की कोशिशों के बावजूद देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।तरकुलवा स्थित 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र को कुशीनगर जिले के कसया पावर हाउस से बिजली मिलती है। इसी उपकेंद्र से तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर और बंजरिया फीडरों के माध्यम से कंचनपुर, गुलहरिया, महुआ पाटन, सोनहुला रामनगर, मुंडेरा बाबू, गोपालपुर, रतनपुरा और सिरवनिया सहित 128 गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। बुधवार सुबह कसया पावर हाउस में 33 केव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.