Deoria News: 33 केवी मेन लाइन में ब्रेकडाउन, 14 घंटे तक 128 गांवों की आपूर्ति ठप
देवरिया, अगस्त 17 -- Deoria News: तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। मेन लाइन में शनिवार की रात 11 बजे अचानक ब्रेक डाउन हो गया, जिससे 128 गांव की बिजली आपूर्ति 14 घंटे तक ठप रही। इससे नगर पंचायत सहित अन्य छोटे-बड़े कस्बो और गांवों की करीब 5 लाख आबादी को उमस भरी गर्मी से बेहाल होना पड़ा।33/11 केवी बिजली घर की मेन लाइन की सप्लाई कुशीनगर जिले के कसया पॉवर हाउस से होती है। इससे उपकेंद्र पर लगे तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर और बंजरिया फीडरों के तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर, कंचनपुर, गुलहरिया, बंजरिया, महुआपाटन, सोनहुला रामनगर, मुंडेरा बाबू, महुअवा बजराटर सहित दर्जनों कस्बों और लगभग 128 गांवों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। इधर कुछ दिनों से तापमान बढ़ने के साथ ही उपकेंद्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा चुकी है। कोई ऐसा दिन नहीं जब हल्की बारिश या आंधी आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.