देवरिया, जुलाई 12 -- Deoria News: तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। 33 केवी मेन लाइन शुक्रवार की भोर में 2 बजे अचानक आयी बारिश के चलते ब्रेक डाउन हो गया, जिससे 128 गांव की बिजली आपूर्ति 10 घंटे तक ठप रही। इससे नगर पंचायत कस्बा सहित अन्य छोटे-बड़े कस्बों और गांवों की करीब 5 लाख आबादी को उमस भरी गर्मी से बेहाल होना पड़ा। बिजली कर्मियों के साथ निगम के अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद शनिवार को 1 बजे दिन में फॉल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल की तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- Gonda News: बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई, शहर-गांव तक संकटबिजली की सप्लाई 33/11 केवी बिजली घर की मेन लाइन की सप्लाई कुशीनगर जिले के कसया पॉवर हाउस से होती है। इससे उपकेंद्र पर लगे तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर और बंजरिया फीडरों के तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर, कंचनपुर...