Deoria News: 280 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विधायक ने किया सम्मानित
देवरिया, सितम्बर 27 -- Deoria News: रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। विकास रामपुर कारखाना के सभागार में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 280 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अंग वस्त्र लेकर के सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने संबोधित करते हुए कहा कि नन्हे मुन्ने बच्चों के परवरिश की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर होती है। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को गोद भराई व नौनिहालों का अन्नप्राशन कराया गया ।इससे पहले सीडीपीओ कुसुम सिंह ने सभी को पुष्पगुच्छ देकर के स्वागत किया। इस दौरान मुख्य सेविका संगीता राय, प्रियांशी मणि त्रिपाठी,ऋषिका पांडेय, सूरज कनौजिया सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Son...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.