देवरिया, नवम्बर 28 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत जिले में 28 व 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस के दिन अपने-अपने बूथों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि नए मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए फॉर्म-6, मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 तथा निवास स्थान परिवर्तन एवं मतदाता विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरा जाना है। इस दौरान सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची पढ़ेंगे तथा पात्र नागरिकों से फॉर्म भरवाकर नाम जोड़ने की प्रक्रिया सुनिश्चित करेंगे। यह भी पढ़ें- Deoria News: निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिसमतदाता सूची में नाम जोड़ने क...