Deoria News: 268 मोबाइल पुलिस ने किए बरामद, स्वामियों को लौटाए, लोगों के चेहरे खिले
देवरिया, नवम्बर 4 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जनपद से गायब करीब 268 मोबाइल को पुलिस की टीम ने बरामद किया। मंगलवार को पुलिस लाइन के प्रेक्षागृह में एसपी अभिजीत आर शंकर ने स्वामियों को बुलाकर उन्हें मोबाइल लौटाया। बरामद मोबाइल की कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई जा रही है। खोया हुआ मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल गए। जनपद में आएदिन मोबाइल गायब होने की शिकायत पुलिस को मिलती है। इसके लिए पुलिस की मोबाइल रिकवरी टीम एवं एसओजी सर्विलांस द्वारा कार्य किए जा रहे हैं। इधर टीम ने विभिन्न कंपनियों के अलग-अलग कीमत के करीब 268 मोबाइल को बरामद किया। इसमें रेडमी के 42, वीवो के 50, ओप्पो के 50, इंफिनिक्स के 6, ऑनर के 1, वनप्लस के 9, सैमसंग के 18, रियलमी के 60, टेक्नो के 12, मोटोरोला के 15 और इंटेक्स कंपनी के 5 मोबाइल शामिल हैं। मंगलवार को सभी मोबाइल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.