Deoria News: 24.36 लाख से बने अंत्येष्टि स्थल का कृषि मंत्री ने किया लोकार्पण
देवरिया, जुलाई 19 -- Deoria News: तरकुलवा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरौटा में खनुआ नाले के किनारे 24.36 लाख रुपये की लागत से निर्मित अंत्येष्टि स्थल का शनिवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए इस अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया गया है, जिससे भरौटा सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को अंतिम संस्कार के दौरान बेहतर सुविधा मिल सकेगी।कृषि मंत्री ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार गांव, गरीब और किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक जनसुविधाओं का विस्तार कर लोगों के जीवन को आसान बनाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.