Deoria News: 24 घण्टे के गड्ढे नहीं पाटे गए तो होगा धरना
देवरिया, सितम्बर 5 -- Deoria News: बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व नेता बेलदाड़-कठिनईया मार्ग पर बने गड्ढे लेकर प्रदर्शन किया। बिजय रावत ने कहा की भाजपा सरकार में विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर हैं, जिसका जीता जागता सबूत यह मार्ग है जो बनने के बाद से ही टुटने लगा।विभाग और ठेकेदार मिलकर जनता का पैसा लूट रहे हैं अगर चौबीस घंटे के अंदर मार्ग पर बने गड्ढे नहीं पाटे गए तो इसी रोड पर धरना होगा। इस दौरान अभितोष यादव, राजकुमार यादव, अमित यादव, अंटू सिंह, अभिषेक यादव, प्रिंस यादव, रिंशु यादव, मुकेश पाल, विकास यादव इत्यादि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.